WHAT IS NMMS EXAM [ 2026 ] | NMMS परीक्षा क्या है ?

प्यारे दोस्तों, आज के पोस्ट में मैं आपको बताने वाला हूं NMMS Exam क्या है ? , यदि आप भी NMMS Exam से संबंधित संपूर्ण जानकारी जानना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए है, जिसमे मैंने आपको NMMS Exam के आवेदन करने से लेकर परीक्षा तक की सम्पूर्ण जानकारी को इस पोस्ट मे आपके साथ साझा किया है |

परीक्षा का नामराष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा
परीक्षा संचालनराज्य स्तरीय परीक्षा
परीक्षा मोडऑफलाइन (पेन-पेपर आधारित परीक्षा)
परीक्षा स्तरकक्षा 8वी
प्रश्नों के प्रकारवस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न (MCQ)
समय अवधितीन घंटा ( 180 मिनट )
नकारात्मक अंकनेगेटिव मार्किंग नही है ।
उद्देश्यगरीब और उच्च शिक्षा में असमर्थ छात्रों को छात्रवृत्ति के माध्यम से आर्थिक मदद प्रदान करना ।

NMMS Exam क्या है ?

दोस्तों सरकार द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर बहुत सी छात्रवृत्ति योजनाएं परीक्षाएं लाई जाती है जिससे छात्रों को शिक्षा के प्रति बढ़ावा दिया जाए उनको प्रेरित किया जाए।

 NMMS Exam एक सरकारी योजना है, जिसके तहत छात्रों को आर्थिक मदद मिलती है। और NMMS Exam फुल फॉर्म “राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा ( National Means-cum-Merit Scholarship Scheme Examination )” है, जहा पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित किया जाता है।

इस Scholership Exam का आयोजन मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों के लिए किया जाता है जिनको कक्षा 8th के बात छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है ।

इस परीक्षा में दो चरण होते हैं – Mental Ability Test ( MAT ) और Scholastic Assessment Test ( SAT ) , परीक्षा पास करने वाले छात्रों को कक्षा ( 9th – 12th ) तक प्रत्येक वर्ष 12000 रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

Exam मे प्रतिभाग करने वाले छात्रों को राज्य सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार आवेदन करना होगा और इस परीक्षा में छात्रों को गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और मानसिक योग्यता से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

NMMS Exam का उद्देश्य क्या है ?

NMMS Exam का मुख्य उद्देश्य NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा और योजना के द्वारा भारत सरकार का मुख्य उद्देश्य – सभी प्रकार के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र, गरीब छात्र, उच्च शिक्षा प्राप्त करने में असक्षम छात्रों के लिए आर्थिक रूप से मदद करना है, जिससे सभी छात्र अच्छे प्रकार से अपनी आगे की पढ़ाई को जारी रख सकें और उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके।

NMMS परीक्षा पात्रता क्या है ?

आईए देखते हैं NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए किस प्रकार के और वे कौन से छात्र हैं जो छात्रवृत्ति परीक्षा मे सम्मिलित हो सकते हैं और छात्रवृत्ति फॉर्म को भर के छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकते हैं।

नीचे आपको NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा की पात्रता व योग्यता के बारे में कुछ प्रमुख जानकारी बिंदुओं के माध्यम से शेयर की गई है –

  • NMMS Exam परीक्षा मैं सम्मिलित होने के लिए और छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए आपको भारत का मूल निवासी होना अनिवार्य है। 
  • वे छात्र जो कक्षा आठवीं में पढ़ रहे हैं वह छात्र सम्मिलित हो सकते हैं इस परीक्षा में ( जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल ) के छात्र सम्मिलित नहीं हो सकते हैं।
  • छात्रवृत्ति परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए छात्र-छात्राओं के अभिभावक का आय 350000 रुपए से अधिक नहीं होना चाहिए।
  • इस छात्रवृत्ति परीक्षा का अगर आप लाभ लेना चाहते हैं तो आपको आपकी पिछली कक्षा सेवंथ में कम से कम 55% का अंक होना चाहिए ( अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए 5% का छठ दिया जाता है ) अतः इतने अंको के साथ आप paas होने चाहिए। 
  • छात्रवृत्ति परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए आपको किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होता है अतः यह निशुल्क है।

NMMS छात्रवृत्ति के लिए कौन कौन से दस्तावेज़ आवश्यक है ?

NMMS Exam छात्रवृत्ति परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आपके पास भारत सरकार द्वारा जारी किए गए कुछ दस्तावेज़ प्रमाण पत्र होने अनिवार्य हैं क्योंकि इन दस्तावेजों का आवश्यकता पड़ेगा जब आप फार्म भरवाने जाएंगे।

  • आधार कार्ड छात्र का 
  • जाति प्रमाण पत्र ( यदि आप इस कैटेगरी में है )
  • ईमेल आईडी 
  • मोबाइल नंबर 
  • कक्षा सातवीं का रिजल्ट प्रमाण पत्र 
  • माता-पिता का आय प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • छात्र का बैंक में अकाउंट होना अनिवार्य है 
  • छात्र का पासपोर्ट साइज फोटो 
  • छात्र का बैंक अकाउंट पासबुक 
  • विकलांग सर्टिफिकेट ( यदि आप इस कैटेगरी में आते हैं )

NMMS Exam छात्रवृत्ति की राशि कितनी होती है ?

यदि आप इस NMMS Exam परीक्षा में सम्मिलित होते हैं और इस परीक्षा को पास कर लेते हैं तो आपको भारत सरकार द्वारा प्रतिमाह ₹1000 , 4 साल तक दिया जाएगा ( 48000 रुपए ) दिए जाएंगे जिससे आप आगे अपनी पढ़ाई को अच्छे प्रकार से जारी रख सके उच्च शिक्षा को प्राप्त कर सकें।

NMMS Exam छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है ?

NMMS Exam छात्रवृत्ति परीक्षा के फॉर्म को यदि आप भरना चाहते हैं आपको ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है और वहां पर आपको फार्म फिल करने से संबंधित जानकारी देखने को मिलेगी, आप आसानी से फॉर्म भर सकते हैं। 

आप चाहे तो आप अपने आसपास के जो भी जन सेवा केंद्र हैं वहां पर जाकर इस फॉर्म को भरवा सकते हैं और किसी भी प्रकार के फॉर्म में होने वाले त्रुटि से बच सकते हैं जिससे आपका फॉर्म रिजेक्ट नहीं होगा। 

NMMS Exam परीक्षा पैटर्न क्या है ?

NMMS Exam में दो चरण होते हैं। इसके बाद, परीक्षा पास करने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति मिलती है। – MAT & SAT

  • इस परीक्षा में सभी प्रकार के प्रश्न MCQ टाइप होते हैं यानी कि एक प्रश्न के चार विकल्प दिए गए होते हैं और सही विकल्प को आपको चुनकर ओएमआर शीट उत्तर पुस्तिका में फिल करना होता है ।
  • प्रथम पेपर मानसिक योग्यता परीक्षण (MAT) – इसमें आपको 90 प्रश्न दिए जाते हैं और सभी प्रश्न एक नंबर का होता है किसी भी प्रकार के प्रश्न का गलत उत्तर देने पर नंबर नहीं काटे जाते हैं।
  • द्वितीय पेपर शैक्षिक अभिरुचि परीक्षण (SAT) – इसमें भी आपको 90 प्रश्न दिए जाते हैं और विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित सभी विषय से प्रश्न सम्मिलित होते हैं सभी प्रश्न एक नंबर के होते हैं और प्रश्नों का गलत उत्तर देने पर किसी भी प्रकार का कोई नंबर नहीं काटा जाता है ।

NMMS Exam परीक्षा में आपको 180 प्रश्न दिए जाते हैं और इसके लिए 180 मिनट ( 3 घंटा ) का समय दिया जाता है, दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए 1 घंटे का अतिरिक्त समय यानी की ( 4 घंटा ) दिया जाता है।

NMMS Exam पास मार्क्स क्या है ?

छात्रवृत्ति परीक्षा में बहुत से छात्र सम्मिलित होते हैं और परीक्षा संपन्न होने के बाद इसका रिजल्ट जारी होता है जिसमें सभी जिले के सिलेक्टेड छात्रों का लिस्ट आता है।

इस परीक्षा को पास करने के लिए सामान्य वर्ग के छात्रों को कम से कम 40% अंक लाना अनिवार्य है और आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए कम से कम 32% अंक लाना अनिवार्य है तभी आप छात्रवृत्ति के लिए चयनित हो सकते हैं।

NMMS परीक्षा Syllabus क्या है ?

NMMS परीक्षा के सिलेबस की यदि बात की जाए तो, आपके कक्षा 6 से लेकर के 8 तक के जो पाठ्यक्रम मे Topic है उन पर आधारित सिलेबस रहता है जैसे की –

  1. सामान्य मानसिक योग्यता – Mental Ability Test ( MAT )
    • श्रृंखला, वर्गीकरण, कोडिंग डिकोडिंग, रक्त संबंध, आकृति श्रृंखला, दर्पण, आकृतियों की गिनती, घन और पाशा, वेन आरेख , दिशा परीक्षण 
  2. शैक्षिक योग्यता परीक्षण – Scholastic Assessment Test ( SAT )
    • विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित के प्रश्न सम्मिलित रहते है ।

NMMS Exam परीक्षा का एग्जाम ऑफलाइन सेंटर पर होता है आपके जिले में और इसके फॉर्म ऑनलाइन फिल किए जाते हैं फॉर्म आने का समय अगस्त और सितंबर के मंथ में होता है, एग्जाम नवंबर महीने में होता है और रिजल्ट इसका फरवरी या मार्च महीने में आता है उत्तर प्रदेश NMMS परीक्षा के लिए मुख्यतः है ।

अंतिम शब्द

दोस्तों हमारे इस लेख को पढ़ने के बाद आपको समझ आ गया होगा कि NMMS Exam क्या है? ( What is NMMS Exam ), इस पोस्ट में बताई गई जानकारी अगर आपको पसंद आई हो और हमारा काम आपको अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए, जिससे उनको भी इससे संबंधित जानकारी मिल सके धन्यवाद।

2 thoughts on “WHAT IS NMMS EXAM [ 2026 ] | NMMS परीक्षा क्या है ?”

Leave a Comment

error: Content is protected !!