ATUL MAHESHWARI SCHOLARSHIP 2025 : फॉर्म कब आयेगा ?

दोस्तों आज का जो पोस्ट है उसमें मैं आपको अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 ( Atul Maheshwari Scholarship 2025 )  से संबंधित संपूर्ण जानकारी देने वाला हूं और यह सभी जानकारी आप सभी के लिए अत्यंत उपयोगी होने वाली है ।

परीक्षा का नामअतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2025
परीक्षा संचालनअमरउजाला फ़ाउंडेशन
परीक्षा मोडऑफलाइन (पेन-पेपर आधारित परीक्षा)
परीक्षा स्तरकक्षा 9वी – 12वी तक
प्रश्नों के प्रकारवस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न (MCQ)
समय अवधिडेढ़ घंटा ( 90 मिनट )
नकारात्मक अंकनेगेटिव मार्किंग नही है ।
उद्देश्यगरीब और उच्च शिक्षा में असमर्थ छात्रों को छात्रवृत्ति के माध्यम से आर्थिक मदद प्रदान करना ।

Table of Contents

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2025 ( Atul Maheshwari Scholarship 2025 )

अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति ( Atul Maheshwari Scholarship 2025 ) आयोजित की जाती है, अमर उजाला के बारे में आप सभी को पता होगा यह बहुत ही लोकप्रिय हिन्दी अखबार है और सबसे ज्यादा बिकने वाले न्यूज़पेपर में एक है। 

अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित होने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का जो प्रमुख उद्देश्य है, वह उन गरीब और उच्च शिक्षा में असमर्थ छात्रों को छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजन के पश्चात परीक्षा में पास हुए छात्रों को छात्रवृत्ति के रूप में आर्थिक मदद प्रदान करना है, जिन्हें सच में छात्रवृत्ति की आवश्यकता है। और वह अपने आगे की पढ़ाई जारी रखकर उच्च शिक्षा को प्राप्त कर सके।

अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप फॉर्म 2025 – ( Atul Maheshwari Scholarship 2025 )

अगर आप इस छात्रवृत्ति परीक्षा का फॉर्म 2025 सत्र के लिए भरना चाहते हैं तो, इसका फॉर्म अगस्त महीने में आता है और सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म फिल किया जाता है आप हमारी टीम के व्हाट्सएप नंबर 8840983805 पर मैसेज करके अपना फार्म भरवा सकते हैं |

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा तिथि 2025 ( Atul Maheshwari Scholarship 2025 )

Atul Maheshwari Scholarship 2025
Atul Maheshwari Scholarship 2025

अभी इसका प्रॉपर कोई डेट नहीं आया है, पिछले सत्र में इस परीक्षा का आयोजन नवंबर महीना में हुआ था, फार्म अगस्त और सितंबर महीने तक भरे जाते हैं और रिजल्ट फरवरी महीने में आता है।

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति पात्रता 2025 – ( Atul Maheshwari Scholarship 2025 )

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 ( Atul Maheshwari Scholarship 2025 ) में अगर आप प्रतिभाग करना चाहते हैं, कुछ आपके लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं, उनको आपको जानना आवश्यक है, तभी आप इस परीक्षा के फॉर्म को भर पाएंगे और इस छात्रवृत्ति परीक्षा का लाभ उठा पाएंगे।

  • जो छात्र कक्षा 9वी से लेकर कक्षा 12वी में पढ़ रहे हैं वहीं इस छात्रवृत्ति परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।
  • जिन छात्रों ने अपनी पिछली वार्षिक परीक्षा में 60% से अधिक अंक प्राप्त किया है, वह इस अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 में सम्मिलित हो सकते हैं।
  • जिन छात्रों के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम है, वह छात्र इस परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।
  • अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू – कश्मीर, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड राज्य में ही आयोजित की जाती है, केवल इन राज्यों के छात्र ही प्रतिभाग कर सकते हैं।
  • यदि आप बीपीएल कार्ड धारक परिवार से आते हैं आपको वरीयता / प्राथमिकता दी जाएगी।

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति सिलेबस 2025 – ( Atul Maheshwari Scholarship 2025 )

आईए देखते हैं अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 ( Atul Maheshwari Scholarship 2025 ) का सिलेबस क्या है ?

विषयप्रश्नअंक
रीजनिंग2020
सामान्य ज्ञान4040
हिंदी1010
गणित2020
अंग्रेजी1010
  • परीक्षा में आपको 100 अंक के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न दिए जाएंगे।
  • अंग्रेजी, हिंदी, जीके, रिजनिंग और गणित के सवाल आपको देखने को मिलेगा।
  • इस परीक्षा का प्रश्न पत्र आपको केवल हिंदी भाषा में ही मिलेगा।
  • परीक्षा में किसी प्रकार का नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन 2025

अगर आप अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा ( Atul Maheshwari Scholarship 2025 ) के फॉर्म को भरना चाहते हैं तो आपको ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा और वहां पर आप फार्म जब आएगा उसको भर सकते हैं।

फॉर्म भरते समय आपको कुछ सावधानियां बरतनी होगी सभी जानकारी आपको सही-सही देनी होगी अन्यथा आपका फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा।

https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravriti-2024

https://www.amarujala.com/

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2025 परीक्षा सेंटर कहा जाएगा ?

फॉर्म भरते समय आपको अपना जनपद का चयन करना होगा और आपके जनपद के ही स्कूल कॉलेज में आपका सेंटर जाएगा और वहीं पर आपका परीक्षा होगा, अतः फॉर्म भरते समय अपनी जनपद का चयन सावधानी पूर्वक करें।

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज कौन-कौन से हैं ?

  1. आधार कार्ड
  2. विद्यालय का प्रमाण पत्र ( ID Card )
  3. परिवार की आय प्रमाण पत्र
  4. पासपोर्ट साइज फोटो
  5. पिछली कक्षा की मार्कशीट

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा पैटर्न 2025

अगर हम छात्रवृत्ति परीक्षा के पैटर्न की बात करें, इसमें आपको 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, इसके लिए आपको 90 मिनट का समय दिया जाएगा और यह प्रश्न आपके कक्षा के सिलेबस गणित, अंग्रेजी, हिंदी, सामान्य ज्ञान और रिजनिंग पर आधारित रहेंगे। 

READ ALSO :- WHAT IS NMMS EXAM [ 2026 ] | NMMS परीक्षा क्या है ?

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति – 2025 Admit Card कैसे Download करें ?

Atul Maheswari Scholership 2025 Admit Card
Atul Maheswari Scholership 2025 Admit Card

परीक्षा से एक सप्ताह पहले आपका एडमिट कार्ड अमर उजाला फाउंडेशन के ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा, जहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर फिल करना होगा और डाउनलोड बटन पर क्लिक करना होगा एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति तैयारी टिप्स

अगर आप अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी फ्री में करना चाहते है, आप हमारे यूट्यूब चैनल Wireless Classes से जुड़ सकते हैं जहां पर आपको सभी प्रकार के लाइव क्लास, नोट्स, स्टडी मैटेरियल फ्री में दिए जाते हैं ।

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति रिजल्ट 2025

पिछले सत्र 2024 में इसका रिजल्ट फरवरी महीने में आया था और जो छात्र सेलेक्ट हुए थे उनका लिस्ट जारी किया गया था, अमर उजाला फाउंडेशन के वेबसाइट और अमर उजाला के न्यूज़पेपर और वेबसाइट पर आपको रिजल्ट जारी किया जाता है।

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति प्रश्न पत्र PDF

कृपया नीचे दिये गए विडियो को चेक कीजिये और Wireless Classes Youtube channel से जुड़कर फ्री मे तैयारी कीजिये।

निष्कर्ष : अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति

दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से मैंने आप सभी के साथ अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी शेयर किया है, यदि किसी प्रकार का सुझाव या फिर डाउट है, कमेंट बॉक्स में जरूर से बताइएगा, और अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिये जिससे उनको भी जानकारी प्राप्त हो जाए।

कुछ संबंधित प्रश्न : FAQs

1. अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2025 क्या है?

इस परीक्षा का आयोजन अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से किया जाता है, इसके तहत जो भी छात्र परीक्षा में सफल होते हैं उनको छात्रवृत्ति के रूप में आर्थिक मदद प्रदान किया जाता है।

2. अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2025 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

अभी इससे संबंधित कोई ऑफिशल अपडेट नहीं आया है परंतु प्रत्येक वर्ष इस परीक्षा का फॉर्म अगस्त महीने में आता है और इसकी परीक्षा नवंबर में होती है।

3. अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2025 के लिए पात्रता क्या है?

यदि आप कक्षा 9वी से 12वीं तक के छात्र हैं, इस परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं और पिछली कक्षा में आपका अंक 60% होना चाहिए।

4. अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

इसके लिए आप अमर उजाला फाउंडेशन का ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं, जिसके द्वारा आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

5. अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 का सिलेबस क्या है?

इस परीक्षा में मुख्यतः आपसे हिंदी अंग्रेजी गणित सामान्य ज्ञान और रिजनिंग के प्रश्न पूछे जाते हैं।

6. अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2025 परीक्षा का पैटर्न कैसा होगा?

इस छात्रवृत्ति परीक्षा में आपको सभी प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं कुल मिलाकर 100 प्रश्न और 90 मिनट का समय आपको दिया जाता है।

7. अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र कहां मिलेंगे?

यदि आप पिछले वर्ष का प्रश्न पत्र देखना चाहते हैं Wireless Classes यूट्यूब चैनल पर आपके लिए अपलोड किया गया है।

8. अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2025 का रिजल्ट कब घोषित होगा?

आमतौर पर इस परीक्षा का रिजल्ट परीक्षा पूर्ण होने के ( 2 से 3 महीने मे ) फरवरी अथवा मार्च महीने में जारी किया जाता है ।

9. अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2025 से कितनी राशि मिलेगी?

वर्ष 2024, 9वीं – 10वीं कक्षा के छात्रों को ₹50,000 और 11वीं – 12वीं कक्षा के छात्रों को ₹75,000 की छात्रवृत्ति प्रदान किया गया था ।

10. अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में कंप्यूटर से भी प्रश्न पूछे जाते हैं ?

लेटेस्ट सिलेबस के अनुसार इस परीक्षा में आपको कंप्यूटर से प्रश्न नहीं पूछा जाएगा ।


1 thought on “ATUL MAHESHWARI SCHOLARSHIP 2025 : फॉर्म कब आयेगा ?”

Leave a Comment

error: Content is protected !!